संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल के संगड़ाह बाजार में पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे तीन लोगों के चालान किए और उनसे 3500 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की। थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने बताया कि पुलिस विभाग लॉकडाउन के दौरान लगातार लोगों को मास्क पहनने की जानकारी प्रदान कर रहा है। इसके अलावा लोगों को फ्री में मास्क भी बांटे जा रहे हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग बिना मास्क बाजार में घूमने चले आते हैं, जिन पर नकेल कसना जरूरी हो गया है क्योंकि इस प्रकार घूम रहे लोगों को देखकर अन्य लोग भी उनका अनुसरण कर रहे हैं और बाजार में अव्यवस्था का आलम शुरू हो रहा है। इसलिए पुलिस विभाग ने इस प्रकार बिना मास्क घूम रहे लोगों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पहले भी एक चालक द्वारा सड़क पर थूकने पर उसका चालान कर दिया गया था ताकि अन्य लोगों को सबक मिल सके।
...........