पांवटा साहिब (सिरमौर)। खनन विभागीय टीम ने पांवटा के रामपुरघाट में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। विभागीय टीम ने अवैध खनन सामग्री रेत-बजरी से लद्दे पांच ट्रैक्टर पकड़े और उनके चालान काट कर अदालत में पेश किए। जानकारी अनुसार विभाग को यहां अवैध खनन की सूचना मिल रही थी जिसके बाद खनन निरीक्षक राजबन की टीम गठित की गई। इस टीम ने रामपुरघाट के अवैध खनन स्थल पर दबिश दी। यहां अवैध रूप से रेत-बजरी ले जा रहे पांच ट्रैक्टर दबोचे। खनन विभागीय टीम के मांगने पर यह ट्रैक्टर चालक कोई दस्तावेज खनन सामग्री रेत बजरी से संबंधित नहीं दिखा सकें। इसके बाद खनन निरीक्षक राजबन की टीम ने पांच ट्रैक्टरों के चालान किए हैं। इन चालानों को अदालत में आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने इसकी पुष्टि की है।