फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 4

विज्ञापन
विज्ञापन
दोषी को मुआवजा राशि जमा करने का दिया अवसर
विज्ञापन

नाहन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने एनआई एक्ट के तहत दोषी ठहराए गए अनिल शर्मा को आदेश पालन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। साल 2025 में राजेश कुमार बनाम अनिल कुमार मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे दो माह का कारावास और 8 लाख रुपये मुआवजा राशि अदा करने की सजा सुनाई थी। इसके बाद 24 जनवरी 2026 को अदालत ने सजा के संचालन को निलंबित किया था। बशर्ते कि आरोपी दो माह के भीतर 30,000 का जमानत बांड और मुआवजा राशि का 20 प्रतिशत जमा करे। दलील दी गई कि वित्तीय समस्या के कारण वह समय पर आदेश का पालन नहीं कर सका। इसी वजह से उसने समय विस्तार का आवेदन किया। अब अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी की परिस्थितियों को असाधारण मानते हुए आवेदन स्वीकार कर लिया। उसे 15 तक आदेश का पालन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें