कोर्ट में साढ़े 11 हजार चालान के बाद कार रिलीज
नाहन। अदालत ने एमवी एक्ट मामले में जब्त की गई कार को दस्तावेजों और चाबी सहित उसके मालिक के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। यह मामला पुलिस थाना शिलाई में दर्ज है। पुलिस टीम ने वाहन को तलाशी के लिए रोका था, लेकिन चालक उक्त वाहन सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा। इसके बाद चालान कर कार को जब्त किया गया। अब वाहन चालक ने जुर्माने के रूप 11,500 रुपये का भुगतान किया है। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उक्त वाहन को उसके मालिक के सुपुर्द करने का आदेश दिया है।
संवाद