मारपीट और लूट के मामले में आरोपी को मिली जमानत
नाहन। सत्र न्यायालय ने मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने पंजाब के होशियारपुर निवासी गुलबिंदर सिंह को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह मामला 10 जून 2024 का है। कालाअंब क्षेत्र में एक हाइड्रा मशीन मालिक का नंबर मांगने पर पीड़ित दीन मोहम्मद पर आरोपी सहित कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं। उससे 1 लाख रुपये भी छीनने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 382, 307, 201, 34 के तहत केस दर्ज किया था। कोर्ट ने समानता के सिद्धांत के तहत आरोपी को राहत दी।
संवाद