फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 6

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में दोषी की सजा पर रोक, अपील तक राहत
विज्ञापन

नाहन। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस के एक मामले में दोषी को राहत देते हुए निचली अदालत की दी सजा पर रोक लगाई है। अदालत ने यह आदेश मोहिंदर सिंह बनाम अंशुल मामले में दिया है। यह मामला साल 2022 का है। सीजेएम, नाहन ने 3 जून 2026 को मोहिंद्र सिंह को दोषी ठहराते हुए छह महीने के कारावास और 1.50 लाख रुपये का मुआवजा देने की सजा सुनाई थी। अब दोषसिद्धि के खिलाफ सत्र न्यायालय में अपील दायर की। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अपील के निपटारे में समय लग सकता है। इसी कारण सजा के फैसले को अपील के अंतिम निपटारे तक निलंबित कर दिया। अदालत ने शर्त लगाई है कि मोहिंद्र सिंह को दो महीने के भीतर मुआवजा राशि का 25 जमा करना होगा। साथ ही 50,000 का व्यक्तिगत बांड पेश करना होगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें