एनडीपीसएस मामले के दो आरोपियों को मिली जमानत
नाहन। एनडीपीएस अधिनियम के मामले में अदालत ने दो युवकों को सशर्त जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि के लिए 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो-दो जमानतदार पर रिहा करने का आदेश दिया। यह मामला 28 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना कालाअंब में दर्ज है। पुलिस की एसआईयू टीम ने सैनवाला क्षेत्र में दो आरोपियों के कब्जे से 103 ग्राम नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। इसके बाद से आरोपी जेल में बंद हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि शर्तों के उल्लंघन पर जमानतें रद्द की जा सकती हैं। संवाद