एनडीपीएस मामले के आरोपी को मिली जमानत
नाहन। एनडीपीएस अधिनियम के मामले में अदालत ने हरियाणा के रादौर निवासी निवासी शिव कुमार को सशर्त जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि के लिए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदार पर रिहा करने का आदेश दिया। यह मामला 23 सितंबर 2024 को पुलिस थाना पुरुवाला में दर्ज है। एएनटीएफ शिमला की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे वाली भूमि से करीब 1,697 गांजा के पौधों को बरामद किया था। अदालत ने स्पष्ट किया है कि शर्तों के उल्लंघन पर जमानत रद्द की जा सकती है। संवाद