फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
दोषी को राहत, जुर्माना जमा करने
विज्ञापन

के लिए मिला 15 दिन का समय
नाहन। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी को मुआवजा राशि जमा करने और जमानती बांड भरने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय प्रदान किया है। तहसील शिलाई निवासी धनवीर सिंह को पूर्व में एनआई एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 6 माह की कैद और 4.60 लाख रुपये मुआवजा अदा करने का आदेश दिया था। इसके बाद 24 जनवरी 2026 को अदालत ने सजा पर रोक लगाते हुए आरोपी को दो माह के भीतर 20 प्रतिशत राशि जमा करने और 30 हजार रुपये के निजी मुचलके व जमानत देने का निर्देश दिया था। हालांकि आरोपी निर्धारित समय सीमा में इन शर्तों का पालन नहीं कर सका। अदालत में दायर आवेदन में बताया गया कि वह आर्थिक समस्याओं के चलते समय पर राशि जमा नहीं कर पाया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें