2.30 करोड़ मुआवजा राशि जारी करने का आदेश
नाहन। जिला न्यायालय में एक महत्वपूर्ण मामले में याचिकाकर्ताओं के लिए मुआवजा राशि जारी करने का आदेश दिया है। यह मामला अजय व बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य और अन्य से जुड़ा हुआ है। अदालत में दायर याचिका में आवेदकों ने बताया कि उन्हें पूर्व में पारित निर्णय के तहत मुआवजा राशि मिलनी थी, जो कि न्यायालय में जमा कर दी गई थी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस निर्णय के खिलाफ किसी भी पक्ष की अपील दायर नहीं की गई है। आवेदकों ने अपनी आर्थिक जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की। अदालत ने नाजिर की रिपोर्ट के आधार पर पाया कि लगभग 2,30,06,099 की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई है। मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने आदेश दिया कि मुआवजा राशि, ब्याज सहित, आवेदकों को उनके हिस्से के अनुसार बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जारी की जाए।
संवाद