फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रभावित को 89 लाख मुआवजा राशि जारी करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी -1
विज्ञापन

नाहन। अतिरिक्त जिला न्यायालय ने एक मामले में 89,70,372 रुपये की मुआवजा राशि आवेदक को जारी करने के आदेश दिए हैं। साल 2014 का यह मामला हीरा सिंह और अन्य बनाम प्रधान सचिव (ऊर्जा) एवं अन्य से संबंधित है। इसका फैसला 31 मार्च 2022 को हो चुका है। आवेदक की ओर से दलील दी कि संबंधित मुआवजा राशि पहले ही कोर्ट में जमा की जा चुकी है और इस अवॉर्ड के खिलाफ कोई अपील भी दाखिल नहीं हुई है। अदालत को नाजिर की रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित केस में 89,70,372 रुपये की राशि एफडीआर रजिस्टर में जमा है और अभी तक वितरित नहीं की गई है। इन तथ्यों को देखते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गौरव महाजन ने आवेदक ओम प्रकाश उर्फ ओम राज के हिस्से की राशि को ब्याज सहित बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिए।-
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें