नाहन। एनडीपीएस के एक मामले में विशेष अदालत ने पांवटा साहिब निवासी नौशाद अहमद को दोषमुक्त करार दिया है। यह मामला 20 अप्रैल 2020 को पुरूवाला थाना का है। पुलिस की टीम ने भगानी में एक किराना की दुकान में तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के 494 कैप्सूल और गोलियां बरामद करने का दावा किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 15 गवाह पेश किए, लेकिन विशेष अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि स्वतंत्र गवाह ने अभियोजन पक्ष की बात का समर्थन नहीं किया है। साथ ही सरकारी गवाहों के बयान भी कई अहम तथ्यों पर एक-दूसरे के विरोधाभासी पाए गए। संवाद