फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिक्षा बोर्ड को छात्रा की मां के नाम में सुधार के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अदालत ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को इशिंका शर्मा के मैट्रिक प्रमाण पत्र में उनकी मां का नाम पुष्पा से बदलकर पुष्पा देवी करने के आदेश दिए हैं। इशिंका शर्मा ने अदालत में याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां का सही नाम पुष्पा देवी है। हालांकि, बोर्ड की ओर से जारी मैट्रिक प्रमाण पत्र में उनका नाम केवल पुष्पा दर्ज है। इशिंका ने बोर्ड से नाम सुधारने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद इशिंका ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बोर्ड को नोटिस भेजा गया, लेकिन अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर बोर्ड के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई। अदालत ने इशिंका की ओर से प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे सबूतों की जांच की। इन दस्तावेजों में इशिंका की मां का नाम पुष्पा देवी दर्ज था। सिविल जज नाहन अंशुल मलिक की अदालत ने इशिंका की याचिका को स्वीकार करते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को निर्धारित शुल्क के भुगतान पर नाम बदलने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें