फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जब्त बाइक को मालिक को सौंपने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। विशेष न्यायालय ने पुलिस की ओर से जब्त की गई मोटरसाइकिल को उसके पंजीकृत मालिक के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। तहसील कमराऊ निवासी आवेदक वीरेंद्र सिंह ने पुलिस की ओर से जब्त मोटरसाइकिल को रिलीज करने के लिए आवेदन किया था। यह वाहन पुरुवाला थाना पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को एनडीपीएस मामले में जब्त किया था। राजबन के पास पुलिस टीम ने आरोपी पियुष ठाकुर के कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसी मामले में मोटरसाइकिल को जब्त किया गया था। हालांकि, पुलिस ने वाहन को आवेदक के पक्ष में रिलीज किए जाने पर आपत्ति जताई। लेकिन अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मोटरसाइकिल को दस्तावेजों और चाबी समेत आवेदक को सौंपने का आदेश दिया। इसके लिए एक लाख रुपये का सुपुर्दगी बांड और इतनी ही राशि का एक जमानती देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें