नाहन। अदालत ने आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया है। मामले की सुनवाई में सिपाही प्रमोद कुमार का शपथ पर बयान दर्ज किया गया। अदालत को बताया कि उसने न्यायालय के आदेशानुसार सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत विभिन्न स्थानों पर प्रकाशन चिपकाकर आरोपी सोनू को सूचित किया। रिपोर्ट और बयान से स्पष्ट हुआ कि आरोपी को विधिवत प्रकाशन के माध्यम से सूचना दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी सोनू तय तारीख पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी सोनू को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया है। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि आरोपी का नाम उद्घोषित अपराधियों के रजिस्टर में दर्ज करें और इसकी गिरफ्तारी की सूचना न्यायालय को दें। संवाद