नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार रात को कोरोना संक्रमण के 28 मामले सामने आए हैं। जिनमें दो पुलिस जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह मामले नाहन क्षेत्र के अलावा पांवटा और पच्छाद इलाकों से मिले हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 11 कोविड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 97 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 28 पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों में यशवंत विहार कालोनी नाहन से 8 वर्षीय बालक, रानीताल मोहल्ला नाहनसे 40 वर्षीय महिला, बड़ा चौक से 63 वर्षीय पुरूष, चाकली के धगाना से 14 वर्षीय किशोर, कच्चा टैंक नाहन से 55 वर्षीय पुरूष, नाहन के रामकुंडी से 40 वर्षीय पुरूष,पुलिस स्टेशन नाहन से 49 व 47 वर्षीय दो पुरूष, एमसी कालोनी नाहन से 32 वर्षीयपुरूष, डा. शर्मा हाउस नाहन से 35 वर्षीय पुरूष पाजिटिव आए हैं। इसके अलावा पांवटासाहिब के नवविहार कालोनी से 21 वर्षीय युवती व हाउसिंग बोर्ड कालोनी देवीनगर से 27वर्षीय महिला और पच्छाद के सराहां से 36 वर्षीय पुरूष संक्रमित पाए गए हैं। उधर,सीएमओ सिरमौर डा. केके पराशर ने बताया कि सोमवार रात को 13 मामले मामले पाजिटिव आएहैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के भी कोरोना टेस्ट लिए जा रहे हैं।