पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरूवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम ने शुक्रवार को नाका लगाकर बिना मास्क घूम रहे दर्जन भर वाहन चालकों का चालान किया। पुलिस टीम ने इनसे 6500 की जुर्माना राशि भी वसूली है। मास्क होने पर सही तरीके से नहीं पहनने वालों को चेतावनी भी दी। अगस्त माह से लगातार पांवटा साहिब, पुरूवाला, माजरा व शिलाई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के सैकड़ों मामले आ चुके हैं। लगातार कोविड-19 मामले बढ़ने के बावजूद कुछ लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। कुछ वाहनों में चालक इतने लापरवाह हो रहे हैं कि अन्य यात्रियों के साथ होने पर भी मास्क नहीं पहन रहे। पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम ने ऐसे लापरवाह लोगों पर शुक्रवार को शिकंजा कसा। शिवपुर से पुरूवाला तक पुलिस ने नाके लगाए। इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों के चालान किए। इस दौरान कुछ ऐसे भी मिले जिनके पास मास्क थे लेकिन मास्क को सही ढंग से नाक व मुंह को ढक कर नहीं चल रहे थे। ऐसे लोगों को कोविड-19 नियमावाली की जानकारी देकर जागरूक किया।