फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Mon, 14 Mar 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले तीन दिनों से सुबह, शाम एवं दिन के समय रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जीवन प्रभावित है। ऊंचाई वाले क्षेत्र हरिपुरधार, नौहराधार, चाढना, घंडूरी व चौरास सहित कई इलाकों में सोमवार को दिनभर भारी बारिश हुई।
विज्ञापन



जबकि जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार तक करीब 6 फुट तक बर्फबारी का अनुमान है।
भारी बारिश के चलते विद्युत उपमंडल चाढना के अंतर्गत करीब दो दर्जन पंचायतों में बिजली के बार-बार गुल होने से विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान है। ग्रामीण रमेश कुमार, स्वर्ण सिंह नेगी, उजागर सिंह, अभिमन्यु पुंडीर आदि ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली की सुचारू आपूर्ति नहीं होने से लोग खासे परेशान है। बीते दिन क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं भी ठप पड़ी थीं। सोमवार को दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
उधर विद्युत उपमंडल नौहराधार के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि विद्युत लाइनों में जगह-जगह ट्रिपिंग होने से ऐसी समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें