नाहन। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय नाहन के बाहर जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अगुवाई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने देश के दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाना शुरू किया है, तब से सत्ताधारी पार्टी बौखला गई है। परमार ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो सिरमौर जिला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उग्र आंदोलन और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। संवाद