फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 32 युवाओं को दिया कंप्यूटर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) नाहन में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें जिले के 32 छात्रों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। आरसेटी निदेशक अमिता शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मार्केट सर्वे के लिए स्थानीय लोकमित्र केंद्र और कंप्यूटर संस्थानों में जानकारी के लिए भी भेजा गया। वीरवार को इनका अवलोकन प्रशिक्षक राकेश वर्मा ने किया। इसमें सभी छात्र उतीर्ण हुए। इस दौरान एलडीएम सनोज कुमार सिंह, आईटीआई संस्थान के प्राचार्य अशरफ अली मौजूद रहे। अमिता शर्मा ने बताया कि आरसेटी संस्थान समय-समय पर 18 से 45 आयु के लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग समेत अन्य योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें