आज के कार्यक्रम
टीकाकरण: नाहन मेडिकल कॉलेज के मातृ शिशु अस्पताल में सुबह 10:00 बजे से 0 से डेढ़ साल के बच्चों का होगा टीकाकरण।
सम्मेलन: सराहां के कुश्ती सम्मेलन में सुबह 10:00 बजे होगा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह।
शोभा यात्रा: गणेश उत्सव के समापन मौके पर नाहन के हिंदू आश्रम से सुबह 11:00 बजे पांवटा के लिए निकाली जाएगी शोभा यात्रा।
कार्यकर्ता सम्मेलन: जिला भाजपा कार्यालय नाहन में दोपहर 2:00 बजे जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन।
काम की बात:
जिला परिवहन विभाग सिरमौर की ओर से 16 सितंबर को सुबह 10:00 बजे पांवटा साहिब में व्यावसायिक वाहनों की होगी पासिंग।