आज के कार्यक्रम
बास्केटबाल मुकाबले : चौगान मैदान में सुबह 9:30 बजे राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मुकाबले शुरू होंगे।
स्वास्थ्य जांच : भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की ओर से नारीवाला में सुबह 10:00 बजे स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
बैठक : हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ इकाई पांवटा साहिब की बैठक 10: 30 बजे बैठक पीएमश्री कन्या स्कूल में होगी।
बैठक : चूड़ेश्वर सेवा समिति इकाई पांवटा साहिब की सुबह 10: 30 बजे विश्राम गृह पांवटा साहिब में बैठक।
भंडारा : नाहन के बड़ा चौक में दोपहर 12:00 बजे खेड़ा समिति करेगी प्रसाद विरतण।
लोकार्पण : उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान दोपहर 3:00 बजे शिलाई के गांव पशमी में उठाऊ जल योजना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
काम की बात
पांवटा साहिब में 10 दिसंबर को आयोजित होंगे ड्राइविंग टेस्ट। आवेदन कर्ता ले सकेंगे प्रक्रिया में भाग।
.....संवाद