आज के कार्यक्रम
प्राण प्रतिष्ठा : श्री राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर यमुनातट पर 9:30 बजे से पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा।
बैठक : हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक सुबह 10:30 बजे पीएमश्री कन्या स्कूल परिसर में होगी।
बैठक : बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक प्रात: 11:00 बजे न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक नाहन में आयोजित होगी।
जन समस्याएं की होगी सुनवाई : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान दोपहर 12:00 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात :
मेडिकल काॅलेज नाहन में द्वितीय शनिवार को नहीं होगा अवकाश। अस्पताल की ओपीडी में रोगियों को मिलेंगी सेवाएं।