आज के कार्यक्रम:
मेला: त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले के 12वें दिन सुबह 5:00 बजे खुलेंगे माता बाला सुंदरी मंदिर के कपाट।
रक्तदान शिविर: सराहां अस्पताल में ड्रॉप्स ऑफ होप समूह की ओर से सुबह 11:00 बजे डॉ संदीप शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन।
कार्यशाला: डाइट नाहन में व्यावसायिक शिक्षकों की तृतीय चरण की कार्यशाला का दोपहर 3:00 बजे समापन।
-
काम की बात:
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय नाहन में सुबह 10:00 बजे एलडीआर परीक्षा उतीर्ण करने वाले एसएमसी शिक्षकों के कागजातों की होगी जांच।