फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चूड़ेश्वर सेवा समिति ने धारटीधार क्षेत्र को छह जोन में बांटा

विज्ञापन
तिरमली गांव चूड़ेश्वर सेेवा समिति धारटीधार इकाई की बैठक में चर्चा करते समिति पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-04
विज्ञापन

चूड़ेश्वर सेवा समिति ने धारटीधार क्षेत्र को छह जोन में बांटा

धारटीधार इकाई ने प्रत्येक जोन में समन्वयक किए तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति धारटीधार इकाई की एक बैठक तिरमली गांव में आयोजित हुई। धारटीधार क्षेत्र के 60 से अधिक लोगों ने इस बैठक में भाग लिया। इसमें समिति के पदाधिकारी एवं अन्य क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
बैठक में घाटीधार क्षेत्र को 6 जोन में विभक्त किया गया। इसके अंतर्गत जमटा, पंजाहल, बिरला भरोग बनेडी, भनेत हल्द्वानी और छछेती रखे गए। यही नहीं प्रत्येक जोन के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए ताकि प्रचार-प्रसार और दूसरी व्यवस्था में सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 19 मार्च को शिमला के चौपाल में होने जा रहे महाधिवेशन के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस मौके पर उपाध्यक्ष विजेश अत्री, महासचिव यशपाल ठाकुर, नीरज रमौल, मनोज शास्त्री, उमेश शर्मा, राजेश ठाकुर, रामरतन शर्मा, मदन ठाकुर सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
-तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें