फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने दो लोगों को 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने नाहन विकास खंड के रामाधौण के कन्योणघाट में नाकाबंदी कर दी। सोमवार की रात के समय लगाए गए नाके के दौरान जिला शिमला को रहने वाले उपन्न सिंह से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। इस दौरान उसके साथ स्थानीय व्यक्ति भाग सिंह भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज व्कर कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें