फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुवाला में 84 ग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस थाना टीम ने चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना पर मिलने पर आरोपी के पुरुवाला-कांशीपुर रिहायशी मकान पर छापामारी की गई। छापामारी में आरोपी के कब्जे से करीब 84 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को माजरा थाना के तहत पडने वाले पुरुवाला कांशीपुर में चरस समेत बढ़ी नशे की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसके बाद रविवार को पुलिस थाना माजरा के मुख्य आरक्षी मोहिंद्र सिंह और अनिल कुमार समेत टीम ने पुरुवाला निवासी आरोपी अयूब खान पुत्र सदीक मोम्मद के घर पर छापामारी की। आरोपी के घर से छापामारी के दौरान 84.68 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद माजरा थाना पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माजपा थाना पुलिस टीम मामले की गहनता से तफ्तशी में जुटी है। डीएसपी पांवटा सोमदत ने बताया कि माजरा पुलिस टीम ने आरोपी को चरस समेत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें