अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन
नाहन(सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में रविवार को नाहन क्षेत्र के युवाओं के लिए निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में डीईईपी पेरेंटिंग के संस्थापक एवं अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर कोचिंग संस्थान के प्रशिक्षण निदेशक मनीष व करियली डॉट कॉम के निदेशक हेमंत बिष्ट ने छात्रों को संबोधित करते उनके सवालों के जवाब दिए। स्कूल की निदेशिका व प्रधानाचार्य दविंद्र साहनी ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों और अभिभावकों को लाभ मिला। संवाद
अरिहंत इंटरनेशल स्कूल नाहन में बच्चों को कॅरियर गाइडेंस देते स्रोत व्यक्ति मनीष। संवाद