फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से आधा दर्जन रूट बंद, कई बसें भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बर्फबारी ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नौहराधार व हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई हैं। बर्फबारी के चलते आवाजाही बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। रास्ते बंद होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को ट्रांसगिरि इलाके में आधा दर्जन से अधिक सड़कें बंद रहीं। सुबह के समय जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में चार सरकारी बसें भी फंसी रहीं। हालांकि, शाम तक सभी बसों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सड़कें बंद होने से नाहन-सोलन वाया हरिपुरधार, नाहन-कूंहट, नाहन-बढ़ोल, हरिपुरधार-चंडीगढ़ वाया संगड़ाह, रेणुका-रतवा, नाहन-डिमाइना, नाहन-गजवा के अलावा हरिपुरधार-कुपवी, लवानधार- हरिपुरधार आदि संपर्क सड़कें भी बंद हैं। लोक निर्माण विभाग सड़कों को खोलने के प्रयास में जुटा है। कुछेक मुख्य मार्गों पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनें लगाई हैं। बहरहाल, बर्फबारी से सड़कों के अलावा आवाजाही के रास्ते फिसलन भरे गए हैं। इससे हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। उधर, विभाग व प्रशासन ने वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं। ऐसे मौसम में वाहनों के स्किड होने की संभावना काफी बढ़ जाती हैं। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगी हुई हैं। नाहन-कुपवी मार्ग शुक्रवार शाम तक खुल गया है। अन्य मार्गों को भी बहाल कराने के लिए जेसीबी मशीनें बर्फ हटाने के कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ताजा बर्फबारी से सड़कें काफी फिसलन भरी हो रही हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बर्फीली सड़कों पर रिस्क न लें। उधर, एचआरटीसी के नाहन डिपो के बस अड्डा प्रभारी एवं निरीक्षक सुखराम ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक रूटों पर शुक्रवार को बसों की आवाजाही बंद रही। चार बसें ऊपरी मार्गों पर फंसी थीं, जिन्हें निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें