सतीवाला में भंडारण टैंक में जांची पानी की शुद्धता
बीआरसी नाहन जाहिदा ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)।जलशक्ति विभाग ने जल की गुणवत्ता एवं संरक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बीआरसी जाहिदा पंचायतों में जाकर पेयजल भंडारण टैंकों में जल की गुणवत्ता की जांच कर रही है। साथ ही लोगों को जल की गुणवत्ता जांचने पर जागरूक कर रही हैं। शनिवार को बीआरसी जाहिदा ने सतीवाला पंचायत का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने यहां के पेयजल भंडारण टैंक में पानी की गुणवत्ता को जांचा। साथ ही लोगों को भी जल की शुद्धता जांचने की विधि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा जिसमें स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायतों में पानी की जांच के साथ लोग जागरूक किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान फकीर चंद शर्मा, जलरक्षक खेमानंद, फिटर, रोहित व राजकुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।