फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में पैरापिट से नदी में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हो पाई शिनाख्त, बाजू पर लिखा है धनेश्वर प्रजापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब के साथ लगते त्रिलोकपुर में करीब 25 वर्षीय युवक की पैरापिट से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पैरापिट पर लेटा हुआ था और अचानक नीचे नदी में जा गिरा। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को उठाकर मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर दिया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक की बाजू पर धनेश्वर प्रजापति लिखा हुआ है। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसके बारे में पता चल सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक त्रिलोकपुर मेले में आया था। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें