फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते रूण नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर स्थित टोका साहिब में एक 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम को उस समय पेश आया जब किशोर टोका साहिब के समीप रूण नदी में गहरे पानी के समीप सेल्फी ले रहा था। अचानक उसका पांव फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। किशोर की शिनाख्त वंश सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी कटासन (शहजादपुर) जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल से टोका साहिब पहुंचा था, लेकिन एक हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें