पांवटा साहिब (सिरमौर)। ब्रह्माकुमारीज़ आश्रम पांवटा साहिब के बद्रीपुर केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसील कल्याण अधिकारी पांवटा साहिब सुमन शर्मा ने किया। शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में योगदान दिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। बद्रीपुर सेंटर की संचालिका बीके सुमन बहन ने शिविर के सफल आयोजन के लिए स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और चरणजीत चौधरी का सहयोग के प्रति आभार जताया।