फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रणबीर ठाकुर बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Thu, 14 Sep 2023 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
रणबीर ठाकुर
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गिरिपार क्षेत्र के थैला गांव के साधारण परिवार से रणबीर ठाकुर को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से खुशी का माहौल है। रेणुका भाजपा मंडल से पहली बार किसी युवा को जिला अध्यक्ष की कमान मिली है। अपनी नियुक्ति पर रणबीर ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज, सांसद सुरेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा महासचिव बलवीर ठाकुर आदि का आभार प्रकट किया है।जिला भाजपा के महासचिव बलबीर ठाकुर और जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो साधारण और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का मादा रखती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें