बाहती महासभा ने पीड़ित परिवार के सदस्य विनोद को 2.31 लाख राशि भेंट की
क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा जिला सिरमौर की बैठक में लिया फैसला
आपदा प्रभावित परिवार के सदस्य को हाटी समिति ने 11 हजार राशि प्रदान की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा जिला सिरमौर की बैठक में आयोजित की गई। बैठक में सिरमौरी ताल आपदा प्रभावित परिजन विनोद कुमार को 2.31 लाख राशि प्रदान करने का फैसला लिया गया। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी विशेषरूप से मौजूद रहे।
क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा जिला सिरमौर की नारीवाला में आयोजित बैठक अध्यक्ष नंदलाल परवाल की अध्यक्षा में हुई। महासभा के चेयरमैन सुभाष चौधरी, महामंत्री राकेश महरालू और सुरजीत चौधरी समेत महासभा सदस्यों ने फैसला लिया कि पीड़ित परिवार के सदस्य को सब मिल कर सहायता राशि एकत्रित करेंगे। महासभा के अध्यक्ष नंदलाल परवाल ने कहा कि बैठक में राशि एकत्रित कर पीड़ित परिवार के सदस्य विनोद कुमार को भेंट कर दी गई है। पीड़ित परिवार को हाटी समिति की तरफ से भी 11 हजार राशि भेंट की गई।
संवाद