फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं ने भजनों से किया गणेश भगवान का गुणगान

विज्ञापन
पच्छाद के गणपति मंदिर घनयार में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद के गणपति मंदिर घनयार में बैसाखी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भगवान श्री गणेश के भजन सुनाकर उनका गुणगान किया। महिलाओं ने भजनों से ऐसा समां बांधा कि वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। बागथन पंचायत के तकाहां स्थित ऊंची पहाड़ी पर बने इस मंदिर में हुए कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से लोग आए हुए थे। लोगों ने पहले महिलाओं की ओर से पेश किए भजन कीर्तन का आनंद लिया और उसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कमाहां निवासी तेजवीर शर्मा की ओर से अपने पुत्र के जन्म उत्सव को लेकर दिया गया था।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें