फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ब्यूटी पार्लर से 25 महिलाएं संवारेंगी अपना भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी सिरमौर की ओर से आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में 25 महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआईसी नाहन के प्रबंधक सुरेंद्र प्रकाश, जल शक्ति विभाग के अकाउंटेंट राम कृष्ण और एलडीएम सिरमौर सनोज कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हुनर ही सबसे बड़ी पूंजी है। महिलाओं को अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने कहा कि आरसेटी ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें