फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हत्या मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। हत्या के मामले में आरोपी राहुल चौधरी को प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सत्र न्यायालय ने उसके जमानत बांड स्वीकार कर लिए हैं। साल 2025 में आरोपी के खिलाफ थाना माजरा में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और जमानतदार की शर्त पर जमानत प्रदान की थी। इसके बाद आरोपी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष जमानत बांड सत्यापन के लिए आवेदन दायर किया। अदालत ने दस्तावेजों की जांच के बाद सक्षम व सॉल्वेंट पाया और जमानत बांड स्वीकार कर लिया। अदालत ने जेल अधीक्षक नाहन को निर्देश दिए हैं कि आरोपी के हस्ताक्षर लेकर निजी बांड सत्यापित करें और यदि वह किसी अन्य मामले में वांछित न हो तो उसे रिहा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें