संगड़ाह काॅलेज में स्थापित हुआ आयुष गार्डन, रोपे 35 तरह के औषधीय और सुगंधित पौधे
नाहन (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह का परिसर अब औषधीय और सुगंधित पौधों से महकेगा। दरअसल, परिसर में 50 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा हर्बल गार्डन स्थापित किया गया है। पीटीए के सहयोग से स्थापित इस गार्डन में 35 प्रकार के औषधीय और सुगंधित पौधे रोपे गए हैं। कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. देवराज शर्मा ने यहां केले का पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, एनसीसी, रेंजर एंड रोवर, ईको क्लब व रेड रीबल क्लब ने भी पौध रोपण किया।
डॉ. देवराज शर्मा ने बताया कि गार्डन के चारों ओर जालीदार तारबाड़ किया गया है ताकि पशुओं से पौधे की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि गार्डन में गुलाब, पंजाबी गेंदा, मोर पंखी, अमरूद, नींबू, आंवला, क्रिस्टीना, सफेद व लाल रुद्राक्ष, अर्जुन, गोल्डन साइप्रस, हार श्रृंगार, गुलमोहर व नारियल आदि प्रजातियों के पौधे व फूल रोपे गए हैं।
इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रो. संदीप, एनसीसी प्रभारी प्रो. अमरा, ईको क्लब प्रभारी प्रो. पूनम, रेड रिबन प्रभारी प्रो. कविता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगपाल तोमर, डॉ. जगदीश, राजीव शमी, अनीता, बलवंत सिंह और अभिभावक संघ के मुख्य सलाहकार हीरापाल शर्मा उपस्थित रहे।
संगड़ाह महाविद्यालय में केले का पौधा लगाकर हर्बल गार्डन का शुभारंभ करते कार्यकारी प्राचार्य डा.