नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद की ओर से पीएम स्वनिधि महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ा चौक नाहन में स्ट्रीट वेंडरों और दुकानदारों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। एनजीओ स्टेपको की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और पीएम स्वनिधि योजना के लाभों को रोचक अंदाज में लोगों तक पहुंचाया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले ऋण, ब्याज सब्सिडी तथा डिजिटल लेन-देन पर मिलने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। व्यापारियों और वेंडरों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।