फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भुड़रियों में ग्रामीणों को बैंक योजनाओं की दी जानकारी

सार

नाहन के भुड़रियों गांव में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से भुड़रियों गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। सहायक प्रबंधक मोहित वर्मा ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में जानकारी दी। बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न बचत योजनाओं जैसे महिला सशक्तिकरण ऋण योजना, सपनों का संचय योजना (छात्रों के लिए), पीएमजीवाई बचत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, जेएलजी, एसएचजी, गृह ऋण व बीमा योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में वार्ड सदस्य भूपेंदर सिंह, अशोक कुमार, चमन सिंह, योगेंदर, सोनू, धनवीर सिंह, रमेश चंद, राम सिंह, सलिंदर ठाकुर, हर्ष जस्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें