राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित एचवीएन स्कूल जमटा की एथलीट मुस्कान अपने शिक्षक के साथ। संव
सचित्र
मुस्कान का राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयन
नाहन। एचवीएन स्कूल जमटा की छात्रा मुस्कान ठाकुर का राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। हाल ही में नाहन में संपन्न हुई जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद में मुस्कान ने 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब उसका चयन बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। उधर, प्रधानाचार्य रीता ठाकुर व शारीरिक शिक्षक भगवंत ठाकुर ने मुस्कान को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।