फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंकज शर्मा बने स्विमिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतरीन प्रतिभाओं को तलाशने व तराशने का प्रयास करेंगे: पंकज
विज्ञापन

सिरमौर जिला स्विमिंग संघ की आमसभा पांवटा साहिब में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में हिमाचल पर्यटन विभाग के होटल यमुना में सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन की आमसभा का आयोजन हुआ। बतौर ऑब्जर्वर जिला सिरमौर के जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने शिरकत की। बतौर चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एडिशनल सेशन कोर्ट पांवटा साहिब की अधिवक्ता तबस्सुम मौजूद रहे। नाहन के प्रमुख व्यवसायी एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स खिलाड़ी पंकज शर्मा को सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुना गया। एडवोकेट गुलशन अंसारी जिला उपाध्यक्ष, जयवीर सिंह शर्मा जिला महासचिव, मोहित कुमार जिला सहसचिव, सतिंदर कौर गुंजन कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्यों में रीता देवी, कमलेंद्र चौहान, महक वर्मा, नरेश कुमार एवं रणजीत कौर को चुना गया। नवनियुक्त सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को स्विमिंग के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में मंच प्रदान करने को एसोसिएशन सदैव प्रयासरत रहेगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष राकेश कुमार वालिया, राज्य महासचिव इशान अख्तर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें