फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को दें शिशु पोषण की जानकारी : डॉ. अजय पाठक

विज्ञापन
नाहन में आशा कार्यकर्ता के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जानकारी देते सीएमओ डॉ. अजय पाठक। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से नाहन में आशा कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र बांटे और उन्हें शिशु पोषण के बारे में बताया। डॉ. पाठक ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर गर्भवती महिलाओं को शिशु पोषण की जानकारी दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जन्म के समय शिशु को सही सुनाई देता है तो उसके दिमाग का सही विकास होता है। इसलिए बच्चे के जन्म के दौरान उसके कान के पास घंटी बजाने व अन्य प्रतिक्रियाएं करने की जानकारी माताओं को दें। गौरतलब है कि नाहन और पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र के अलावा संगड़ाह, राजगढ़ और पच्छाद की करीब 35 आशा कार्यकर्ताओं को नाहन में शिशु पोषण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु की देखभाल, उनके पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को हेपेटाइटिस बीमारी के लक्षण और उपचार भी बताए गए। इस मौके पर जिला प्रशिक्षक एवं स्वास्थ्य शिक्षिका कमला नेगी, कुसुम शर्मा और कोमल चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें