फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: रंगाली और गणित ओलंपियाड में विनय सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
नाहन के सिल्वर बेल्स स्कूल में विजेता बच्चे को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि प्रमोद चौहान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-14
विज्ञापन

रंगोली और गणित ओलंपियाड में विनय सदन ने मारी बाजी
सिल्वर बेल्स स्कूल में वार्षिक एक्टिविटी समारोह आयोजित
मुख्य अतिथि प्रमोद चौहान ने मेधावी बच्चों को बांटे इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में वार्षिक एक्टिविटी समारोह 2022-23 का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। समारोह में स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
स्कूल के सचिव पारितोष चौहान ने बताया कि प्री प्राइमरी कक्षा-1 से फैंसी ड्रेस में नायरा भारद्वाज, उर्विशा यादव, ओम और रेयांश शर्मा, सुंदर लिखाई में नायरा, ओम कश्यप, वृंदा, विराज ठाकुर, रौनक कंवर और मानविक को पुरस्कृत किया गया। प्री प्राइमरी कक्षा-2 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में केशव भारद्वाज, प्रियांश सिंह चौहान और देवांश शर्मा, सुंदर लिखावट में शिवाय, आशीष शर्मा, लक्ष्य वर्मा, देवांशी, वेदांशी व युवान कपूर को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद में प्री प्राइमरी कक्षा-1 से नायरा भारद्वाज, रुद्र शर्मा और नफीसा अंसारी, कक्षा 2 के अर्पित, युवान व आनवी को पुरस्कार दिए गए। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम के देवांशी, लव्यांश रमौल व दूसरी कक्षा के हर्षित प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा चौथी की अग्रेशिका, दूसरी कक्षा की काव्यांशी व तीसरी कक्षा के आरुष राणा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में कक्षा एक की चेष्ठा, देवांशी व काव्यांशी, दूसरी कक्षा की अनन्या शर्मा, अदविक ठाकुर, तृषा व आदेश, दीया बनाने की स्पर्धा में तीसरी कक्षा के अरिहंत चौहान, सीधिक्षा व भव्य यशा, विनायक व भव्या, पांचवीं से आठवीं की श्रेणी की चित्रकला प्रतियोगिता में वंशिका, निकिता, उमर और अलंकृता ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन

इसी श्रेणी की भाषण प्रतियोगिता में कनिका ने पहला, धैर्य ठाकुर व श्रुति शर्मा ने दूसरा, आरव पुंडीर व अपूर्वा ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया।
रंगोली प्रतियोगिता में विनय सदन के अनिकेत, मनसा, आयुष, निम्रत, श्रुति, कनिका, सोनाक्षी व सोनाक्षी शर्मा ने पहले स्थान पर बाजी मारी। गणित ओलंपियाड में इसी सदन के अनिकेत, निम्रत, कनिका चंदेल व सोनाक्षी शर्मा ने जीत हासिल की। चैस में आठवीं कक्षा के राघव शर्मा और पीहू शर्मा, सुंदर लिखावट में पहली कक्षा की रुतवी, रौनक कुमार, वेदांश व काव्यांशी शर्मा, दूसरी कक्षा से अदविक, हर्षित, श्रद्धा व तृषा, तीसरी कक्षा से काव्यांशी, आराध्य, अरिहंत व नविका, कक्षा चौथी से विशाल, भव्य यशा, शौर्य व अग्रेशिका को पुरस्कृत किया गया।
अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या अंजुम आरा ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट करते हुए समारोह को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ को बधाई दी।
-तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें