शिलाई के विश्राम गृह में आयोजित कृत्रिम अंग शिविर में पैमाइश नोट करते अधिकारी। संवाद
सचित्र
निशुल्क कृत्रिम अंग जांच शिविर में 79 लोगों की ली पैमाइश
शिलाई (सिरमौर)। जिला प्रशासन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में निशुल्क कृत्रिम अंग जांच शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा ने किया।
शिविर का आयोजन दिव्यांग और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग निशुल्क प्रदान करने के मकसद से किया गया। शिविर के दौरान 79 लोगों के अंगों की पैमाइश ली गई।
एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों की पैमाइश ली गई है उनको बहुत जल्द कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाएंगे।