फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुजारी पर जातिसूचक शब्द कहने और सिर पर डंडा मारने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सराहां(सिरमौर)। पच्छाद थाना क्षेत्र के एक गांव में जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने मंदिर के पुजारी पर जातिसूचक शब्द कहने के साथ सिर पर डंडे से वार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार 29 अगस्त को वह टैंक की सफाई के लिए गया था। मौके पर जल शक्ति विभाग के कर्मचारी भी थे। आरोप है कि इसी दौरान मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे और जाति का नाम लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद डंडे से उसके सिर पर वार किया, उसे चोट लगी और खून बहने लगा। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले कि जांच कर रही है। उधर, शोषण मुक्ति मंच ने मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया है। मंच के राज्य सहसंयोजक आशीष कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें