नाहन(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने बुधवार को विधायक अजय सोलंकी को राजकीय महाविद्यालय नाहन की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एबीवीपी के इकाई मंत्री निखिल, रमन, साहिल, स्वप्निल, जानवी, साहिल अत्री, आदित्य, शिवानी, विजय, शिवा, नितिन, अखिल, तनु, संजना, अंकिता ने महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय के प्राध्यापक की नियुक्ति करने, महाविद्यालय तक आने वाली सड़क को दुरुस्त करने, महाविद्यालय के नीचे रैन शेल्टर की व्यवस्था करने और महाविद्यालय के मैदान और साइंस ब्लॉक की मरम्मत करवाने की मांग की। संवाद