नाहन(सिरमौर)। अग्र महिला मिलन.., समूह ने तीज पर्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों का झूला भी झूला...।
कार्यक्रम का आगाज निशा अग्रवाल ने वैदिक मंत्रों और गणेश की स्तुति से किया। मंच का संचालन रिंकी और अलका गुप्ता ने बखूबी किया। शिल्पी, प्रीति और ऋचा ने हरियाणवी नृत्य पर खूब तालियां बटोरीं। निशा अग्रवाल, नीति, अलका और सखियों ने सावन गीत पर शानदार नृत्य किया। विजय रानी बंसल ने कविता पाठ किया। भूविका, माहिरा, काव्या, आरोही और इनाया आदि बच्चों ने भी सुंदर-सुंदर नृत्य पेश कर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मेहंदी से रचे हाथों में लाल रंग के धागे बांधे गए। उनका तिलक लगाकर कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों का झूला भी लगा रखा था। महिलाओं ने बारी-बारी से सावन के इस झूले को झूलने का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. अंजू अग्रवाल ने मुख्यातिथि मधु बिंदल को औषधीय पौधा देकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान वार्ड नंबर आठ की पूर्व पार्षद मोहिनी गुप्ता, नीलम गर्ग आदि ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान निशा अग्रवाल, रिंकी गुप्ता, नीति अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सरोज गुप्ता, दीपा बंसल, अनुभा गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, अलका सहित करीब 85 महिलाएं मौजूद रहीं।
नाहन में अग्र महिला मिलन समूह की ओर से आयोजित तीज कार्यक्रम में झूला झूलतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : NAHAN