संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार(सिरमौर)। आईटीआई नौहराधार के लिए सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान ने बताया कि यहां इलेक्ट्रीशियन और कोपा कोर्स शामिल हैं। इनको पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई भारत सरकार की ओर से कौशल विकास भत्ता (मासिक) के अंतर्गत हजार रुपये और तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश से मान्यता प्राप्त संस्थान है। उन्होंने कहा कि यहां प्रवेश के लिए दूरभाष नंबर 01702-240570 या 9816652409 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकती है।
-संवाद